फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संचालक सदस्य पद के लिए रामयज्ञ व दयाराम विजेता

Thu, 13 Apr 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सदस्य पद के लिए मतदान करती महिला।
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। जाफरगंज स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति के संचालक सदस्य के दो पदों पर मतदान व मतगणना में रामयज्ञ व दयाराम को जामो क्षेत्र से निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित 11 सदस्य बृहस्पतिवार को सभापति और उपसभापति चुनेंगे।उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड, जाफरगंज के संचालक सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। अमेठी-गौरीगंज-भेटुआ की एक अनारक्षित सीट पर सालिकराम व महिला के लिए आरक्षित एक सीट पर सावित्री देवी के अलावा जगदीशपुर की तीन सीटों पर तरुण राज त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह और ज्ञान पांडेय पहले निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना में एक अनारक्षित सीट पर शिव बहादुर और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित एक सीट पर संजय कुमार तथा बाजार शुकुल में अनारक्षित सीट पर रमेशचंद और महिला के लिए आरक्षित सीट पर रजनी शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। बुधवार को जामो क्षेत्र से संचालक सदस्य के एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पद पर दयाराम और राजाराम तो अनारक्षित पर अजय कुमार व रामयज्ञ के बीच चुनाव अधिकारी आकांक्षा सिंह की मौजूद में चुनाव हुआ।
मतदान में 22 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में अनारक्षित सीट पर रामयज्ञ को 12 तो अजय कुमार को 10 मत मिले। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर दयाराम को 13 व राजाराम को नौ मत मिले। मतगणना के बाद रामयज्ञ व दयाराम को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित कर समिति के संचालक सदस्य के 11 पदों पर सदस्यों की नियुक्ति करते हुए सूचना भेज दी गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक हरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को समिति के सभापति व उपसभापति पद के लिए नामांकन, जांच, व चिन्ह आवंटन के साथ चुनाव व मतगणना प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें