फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रार्थना की आड़ में हो रहा था धर्मांतरण, तीन पर केस दर्ज

Wed, 11 Dec 2024 10:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रामगंज थाने में पकड़े गए प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवाने वाले आरोपी।
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। रामगंज थानाक्षेत्र के अग्रेसर गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद तीनों का चालान कोर्ट भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अग्रेसर गांव की दलित बस्ती निवासी ओम प्रकाश के मकान में रविवार रात रुपयों का लालच देकर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने गांव के रहने वाले गोविंद सरोज की तहरीर पर ओम प्रकाश संग अमेठी थाने के वनवारीपुर गांव निवासी राजलाल व संग्रामपुर थाने के टीकरमाफी निवासी संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया। तीनों का चालान मंगलवार को कोर्ट भेजा। एसओ अजयेन्द्र पटेल ने बताया कि जांच में लोगों को प्रलोभित कर धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें