फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पंचायत में विवाद, महिला को कुल्हाड़ी से काटा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बाइक व साइकिल में भिड़ंत के बाद उपजे विवाद में शनिवार देर रात हमलावरों ने दंपती पर हमला बोल दिया। लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से हुए हमले में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरी मिश्र का पुरवा मजरे अरसहनी निवासी विजय कोरी शनिवार की सुबह लौट रहा था। वह घर पहुंचने वाला था कि उसकी साइकिल गांव के ही रामबहादुर की बाइक से टकरा गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। मारपीट के बाद भी दोनों पक्षों में आक्रोश बरकरार था।

कुछ लोगों के समझाने पर देर शाम दोनों पक्ष गांव के प्रधान के घर गए। यहां बीच बचाव की बात चल ही रही थी कि विजय पक्ष के विजय, उसकी पत्नी तारा, पुत्र प्रिंसू और पिता हीरालाल ने राम बहादुर व उसकी पत्नी रामरती (32) पर लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। एक पक्ष के हमलावर होने के बाद पंचायत में मौजूद लोग भाग खड़े हुए। दंपती को लहूलुहान हालत में देख हमलावर भाग खड़े हुए। हमलावरों के भाग जाने के बाद पंचायत में शामिल लोग वापस लौटे और मामले की सूचना पुलिस को देते हुए दोनों घायलों को सीएचसी अमेठी पहुंचाया।
विज्ञापन


सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित करते हुए राम बहादुर को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसएचओ अरुण द्विवेदी ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। अभी मृतक पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। कहा कि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिसबल तैनात किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें