मुसाफिरखाना (अमेठी)। समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर महापुरुषों के अपमान का आरोप लगाया है। शनिवार को गौरीगंज के गंगेरवा के ठकुराइन गांव में हुए पीडीए चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमेशा सबको बराबरी का अधिकार देने की कोशिश की, मगर भाजपा सरकार व उसके इशारे पर उनके लोग महापुरुषों का सम्मान करना भूल चुके हैं।
विशिष्ट अतिथि सपा के प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव ने कहा कि दलितों, पिछड़ों व महिलाओं के हक अधिकार दिलाने में बाबा साहब आंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर पूर्व जिला प्रवक्ता विजय यादव, विजय प्रकाश यादव, डॉ. रामबरन भीम, जीत बहादुर यादव, भवानी प्रसाद पाल, सत्य नारायण यादव, महबूब खान, बजरंगी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।