फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रायबरेली व सुल्तानपुर के अफसरों से किया संपर्क

Fri, 22 Sep 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित होने के बाद मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने रायबरेली व सुल्तानपुर के अफसरों से संपर्क साधा है। इन जिलों के अफसरों को पत्र लिखकर गुजारिश की गई है कि अगर अमेठी से कोई गंभीर बीमारी का मरीज आता है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाय। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी सीएचसी अधीक्षकों के साथ बैठक की गई है। सीएमएस जिला अस्पताल को आवश्यकता के हिसाब से डायलिसिस में बेड बढ़ाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


ट्रस्ट में राहुल गांधी भी
संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज के ट्रस्ट के अध्यक्ष की कमान वर्तमान में रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी के हाथ में है। ट्रस्ट के सदस्यों में सांसद राहुल गांधी सहित कई अन्य नाम हैं। अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई के बाद उनके निजी सचिव केएल शर्मा यहां पर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें