फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नमक व मिट्टी मिला गेहूं लेने से उपभोक्ताओं ने किया इन्कार

Sun, 22 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर/संग्रामपुर (अमेठी)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान में वितरित होने वाले राशन में नमक, मिट्टी व कंकड़ मिले होने से उपभोक्ताओं ने इसे लेने से इन्कार कर दिया है। कोटेदारों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन





सिंहपुर के गांव आजादपुर के उचित दर विक्रेता रमेश कुमार और करन गांव की उचित दर विक्रेता शायरा बानो ने बताया कि वितरण के समय जब गेहूं की बोरी खोली गई तो उसमें खड़ा नमक के साथ मिट्टी व कंकड़ मिले। इसे देख उपभोक्ताओं ने राशन लेने से मना कर दिया। उचित दर विक्रेताओं ने पूर्ति निरीक्षक तिलोई संजय सिंह से मामले की शिकायत की है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि वितरण बंद करा दिया गया। जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।




इसी तरह संग्रामपुर ब्लॉक के बनवीरपुर, ठेंगहा, तारापुर सहित पांच कोटेदारों के यहां गेहूं की बोरियों में मिट्टी और कूड़ा निकला। कोटेदार बनवीरपुर बाबूलाल तिवारी ने बताया कि एक ट्रक पर पांच कोटेदारों का राशन आया था, जिसमें ठेंगहा, चंडेरिया, अम्मरपुर, खौंपुर बुजुर्ग और तारापुर में आपूर्ति होनी थी। गेहूं की बोरियों में मिट्टी, कंकड़ और कूड़ा, कबाड़ निकल रहा है। इसका वितरण नहीं किया गया है। मामले की शिकायत आपूर्ति निरीक्षक से की गई है। आपूर्ति निरीक्षक सुषमा सिंह ने बताया कि कोटेदारों की शिकायत मिली थी। जांच रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है। जो भी बोरियां आईं हैं, वापस भेजी जाएंगी। बोरियों के बदले जाने तक कोटेदारों को वितरण करने से मना किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें