फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गैस कनेक्शन ट्रांसफर न होने से उपभोक्ता परेशान

Tue, 19 May 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. अमेठी ​स्थित गैस गोदाम पर सिलिंडर लेने के लिए बैठे उपभोक्ता। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। प्रकाश गैस एजेंसी पर कार्रवाई के बाद हजारों उपभोक्ताओं को अब भी राहत नहीं मिल सकी है। गैस कनेक्शन ट्रांसफर न होने से लोग रोज एजेंसी और वितरण केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। एजेंसी के करीब 40 हजार कनेक्शनों में से 25 हजार कनेक्शन दूसरी एजेंसियों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं, लेकिन अब भी 15 हजार से अधिक कनेक्शन अटके हुए हैं।
विज्ञापन



सबसे अधिक परेशानी उन उपभोक्ताओं को हो रही है, जिनकी केवाईसी पूरी नहीं हुई है या जिनके कनेक्शन लंबे समय से सस्पेंड पड़े थे। ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन दूसरी एजेंसियों में ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। कई मामलों में कनेक्शन परिवार के ऐसे सदस्य के नाम हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। अब परिजन कनेक्शन अपने नाम कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।


रामकुमार ने बताया कि उनका कनेक्शन लंबे समय से सस्पेंड है। अब न गैस मिल रही है और न ही कोई सही जानकारी दी जा रही है। सविता देवी ने कहा कि पति की मौत के बाद कनेक्शन अपने नाम कराने के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन



शकील अहमद ने बताया कि केवाईसी न होने से कनेक्शन ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है। वहीं रीना देवी ने कहा कि रोज जानकारी लेने के बाद भी स्पष्ट जवाब नहीं मिलता है। पूर्ति निरीक्षक शुभम ने बताया कि अधिकांश कनेक्शन ट्रांसफर किए जा चुके हैं। बाकी उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर कंपनी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें