फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी सीएचसी पर शुरू हुआ नई विंग का निर्माण

विज्ञापन
10 : अमेठी : सीएचसी परिसर में 20 शैय्या वार्ड निर्माण के लिए नींव की खुदाई करता श्रमिक। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित सीएचसी परिसर में करीब 20 लाख रुपये की लागत से 20 बेड की नई विंग के भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से नींव खोदाई का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की बढ़ती भीड़ की सुविधाओं के मद्देनजर 20 बेड के अतिरिक्त भवन निर्माण कराए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि सीएचसी में प्रतिदिन ओपीडी में 400 से 600 के बीच इलाज कराने पहुंचते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी और पुराने मरीज भी होते हैं।
ओपीडी के समय कभी-कभी तो अस्पताल में भर्ती होने के लिए मरीजों को बेड के लिए इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा भवन पर्याप्त नं होने से मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शासन की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद सीएचसी परिसर में करीब बीस लाख रुपये की लागत से बीस बेड का नवीन भवन बनेगा।
विज्ञापन

जिसमें स्टोर रूम, स्टाफ नर्स, चिकित्सक कक्ष के साथ ही अन्य कक्षों का निर्माण होगा। शासन की ओर से नामित कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज जल निगम लखनऊ ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। सीएचसी परिसर में भवन निर्माण को लेकर नींव खोदाई का काम शुरू हो गया है। भवन निर्माण के बाद अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ने एवं भवन का निर्माण होने से मरीजों तीमारदारों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें