फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। फ्लाई ओवर निर्माण नहीं होने देने पर अड़े व्यापारियों को समझाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने शनिवार देर रात उनके साथ बैठक की। बैठक में व्यापारियों की बात सुनने के बाद मंत्री ने डीएम से उनकी सारी जायज मांग पूरा कराने को कहा। मंत्री के आश्वासन के बाद रविवार को पिलर निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

शहर में शनिवार को ज्ञापन देने के दौरान व्यापारियों को दो टूक जवाब देने के बाद देर रात सांसद स्मृति ईरानी उनसे मिलने दोबारा शहर पहुंचीं। शहर में एक कपड़े की दुकान पर व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्होंने उनकी पूरी समस्या के बारे में जानकारी ली।
व्यापारियों ने फ्लाई ओवर के दोनों किनारों पर अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन एवं सीवेज बनाए जाने समेत कई अन्य मांग की। सांसद ने व्यापारियों की मांग पर डीएम अरुण कुमार एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन

स्मृति ने दोनों अफसरों को व्यापारियों की सभी जायज मांगों को पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ राजेश अग्रहरि, फूलचंद्र कसौधन, पवन कसौधन अशर्फीलाल कसौधन, अजय अग्रहरि, सोनू कसौधन आदि मौजूद रहे। स्मृति के समझाने का असर यह रहा कि रविवार को एक बार फिर बंद पड़े फ्लाई ओवर का निर्माण दोबारा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें