फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कई गांवों का संपर्क टूटा, 800 बीघा धान डूबा

Mon, 24 Aug 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई में कादू नाला के उफान से पूरे शिव परसन गांव में डूबी फसलें। -संवाद
विज्ञापन
तिलोई। कादू नाला और गुमिया ड्रेन उफनाने से करीब 800 बीघा धान की फसल पानी में डूब गई है। करीब 500 किसान प्रभावित हैं। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। खेतों में कई दिनों से पानी भरा होने से फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज की चारदीवारी तक पानी पहुंचने से आसपास के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। एहतियातन पुलिस ने अरियांवा मार्ग पर गांव के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है।

कादू नाला के किनारे अरियांवा, पूरे बाबू, पूरे शिव परसन, समहा, पूरे मुराइन, पूरे बसावन, मानशाहपुर डिहवा, पूरे दशवंत और पूरे सरदार गांवों के आसपास धान की फसल जलमग्न है।
विज्ञापन


वहीं गुमिया ड्रेन के किनारे पूरे बना, परसौना, रामपुर पंवारा, कल्याणपुर, रतवलिया, लंगोटीपुर, गंगापुर, पूरे लोदी, पूरे रजई, पूरे लक्ष्मण देई, पूरे गाजी, पूरे बाबा, गोधना, पूरे मोहिनी और हरिहरपुर गांव प्रभावित हैं। पानी खेतों से आगे गांवों की ओर फैलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

मेडिकल कॉलेज से सटे पूरे शिव परसन, पूरे गजराज और अरियांवा मार्ग पर पानी भरने से आवागमन बाधित है। सड़क पर पानी का बहाव तेज होने के कारण लोगों को पांच से आठ किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
पूरे बाबू निवासी शिवप्रताप मिश्र ने बताया कि लोग रस्तामऊ और शंकरगंज होकर आने-जाने को मजबूर हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें