फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 401 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन काट, पांच पर केस दर्ज

Fri, 25 Oct 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में 10 हजार रुपये से अधिक बिजली का बकाया बिल वसूलने के लिए पावर कॉर्पोरेशन की टीमें अभियान चला रही हैं। पावर कॉर्पोरेशन ने बृहस्पतिवार को जिले के गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर, तिलोई, मुसाफिरखाना और जामो में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकाया पर 401 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। चोरी से बिजली उपभोग करने वाले पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही 65.23 लाख रुपये राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन



गौरीगंज उपकेंद्र के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान 26 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। छह लाख रुपये राजस्व वसूला गया है। प्रभारी अधीक्षण अभियंता रोहित सिंह ने बताया कि अमेठी क्षेत्र के 10 पावर हाउस क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के दौरान 125 कनेक्शन काटे गए हैं। 16 लाख रुपये बकाया बिल वसूला गया है। जगदीशपुर में 62 बिजली कनेक्शन काटे गए। 25 लाख रुपये बकाया बिल वसूला गया है। तिलोई में 180 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। 16 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई।


इसके अलावा मुसाफिरखाना में एसडीओ भइया लाल के नेतृत्व में 34 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। चोरी से बिजली उपभोग करने वाले पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 16 लाख रुपये भी वसूले गए। जामो के अवर अभियंता प्रेमचंद्र कुशवाहा ने बताया कि एक लाख रुपये बकाया बिजली बिल वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें