फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी

Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बढ़ती महंगाई व गैस सिलिंडर के दामों के खिलाफ आज (बृहस्पतिवार) को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। जिला महासचिव/मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी अनिल सिंह ने बताया कि राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने जुमलों का पिटारा खोलते हुए क्रमशः 450 एवं 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने का वादा किया है। जिन राज्यों में उनकी सरकार है वहां पर घरेलू गैस सिलिंडर अभी भी बढ़े हुए दामों पर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में महंगे दामों पर गैस खरीदना पड़ रहा है, जहां चुनाव है वहां उनके द्वारा सस्ते दामों पर गैस सिलिंडर देने की घोषणा एवं जहां उनकी सरकार है। प्रदेश में भी आमजन को 450 रुपये में गैस सिलिंडर देने की मांग कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा जाएगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें