फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कांग्रेसियों ने एक दिन के लिए स्थगित किया सत्याग्रह

Thu, 28 Sep 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते राजनीति दलों के नेता
विज्ञापन
अमेठी। संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस बहाली की मांग को लेकर चल रहे सत्याग्रह को बुधवार की शाम को मशाल जुलूस के बाद एक दिन के लिए स्थगित किया है। इससे पहले रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के निजी सचिव केएल शर्मा भी सत्याग्रह में शामिल हुए।पूर्व एमएलसी दीपक सिंह की अगुवाई में अमेठी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सत्याग्रह में सपा, बसपा, आम आदमी व किसान संगठन ने भारी संख्या में पहुंच कर समर्थन दिया। शाम को मशाल जुलूस निकाला गया। इसके बाद पूर्व एमएलसी ने बताया कि इस मामले को लेकर कई चरण में आंदोलन चल रहा है। सत्याग्रह को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। शुक्रवार से फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सत्याग्रह में रायबरेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, नगर धीरज श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो इलियास, सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, आम आदमी पार्टी के शिव प्रसाद कश्यप, सपा नेता मोहम्मद नईम, पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया, पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र शुक्ल, कुलवंत, अनुराग सिंह, राम प्रसाद गुप्त, राम नरायण कन्नौजिया, बसपा नेता राम लखन शुक्ल, अनिल सिंह, फिरोज आलम, ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


कई बार हुई वार्ता



सत्याग्रह पर बैठे नेताओं व प्रशासन के अफसरों के बीच सुबह से लेकर शाम तक कई चक्र में वार्ता हुई। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह से लेकर एसडीएम ने भी सत्याग्रह पर बैठे नेताओं के साथ बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने भी संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध


सीएमओ कार्यालय में बुधवार को सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। सीओ मयंक द्विवेदी खुद डटे रहे। कई थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी के भी जवान भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें