उम्मीद : गांधी परिवार से ही होगा प्रत्याशी
स्थानीय नेताओं को उम्मीद है कि गांधी परिवार से ही कोई प्रत्याशी होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल कहते हैं कि पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश को शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में हमें उम्मीद है कि अमेठी से निश्चित ही राहुल गांधी या फिर परिवार का ही कोई सदस्य प्रत्याशी होगा। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह का कहना है कि अभी प्रत्याशियों के चयन को लेकर यूपी की बैठक नहीं हुई है। यहां से राहुल या फिर प्रियंका गांधी प्रत्याशी होंगी। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ाने की मांग को लेकर हम लोग दिल्ली में डटे हैं।
पूर्व एमएलसी के पोस्ट से चर्चा तेजपूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने एक्स पर राहुल और प्रियंका गांधी को ट्वीट किया है कि राहुल गांधी जी 2019 में 21 वर्ष बाद अमेठी में कांग्रेस की हार से हम उतने ही दुखी थे जितनी 21 मई को जब आपने 21 वर्ष की उम्र में अपने पिता राजीव गांधी को 1991 में खोया था और हमने 2019 में अपने नेता को अमेठी से सांसद सदस्य के रूप में।
कांग्रेस कार्यालय पर लगाया पोस्टर जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर सड़क पर कांग्रेसियों द्वारा लगाई गई फ्लेक्सी चर्चा का विषय बनी हुई है। उसमें राहुल गांधी के बड़े चित्र के साथ अभिषेक सिंह पंकज और फिरोज आलम की भी फोटो है, जिसपर लिखा गया है-अमेठी पुकारती राहुल गांधी जी आइए...अमेठी का विकास रुक गया है इसे फिर से शुरू कराइए। इस तरह कांग्रेस कार्यकर्ता अपने बैनर पोस्टर के माध्यम से लगातार राहुल गांधी से अमेठी सीट से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं।