फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कांग्रेसियों ने घेरा सीओ कार्यालय

Sat, 04 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
.तिलोई सीओ कार्यालय में नोंकझोंक करते कांग्रेस कार्यकर्ता।-संवाद
विज्ञापन
तिलोई। शिवरतनगंज के अहोरवा भवानी कस्बे में व्यापारी गजेंद्र कुमार गुप्ता का पैतृक मकान बुलडोजर से ढहाए जाने के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और नेता सुनीता सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्राधिकारी से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन



कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में परिवार का पैतृक मकान ढहाया गया। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों के साथ कथित रूप से लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित गजेंद्र कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि एक प्रभावशाली व्यक्ति ने जबरन उनका पैतृक मकान ढहवाकर कब्जा कर लिया।


परिवार की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने प्रदर्शनकारियों को दो दिन के भीतर जांच पूरी कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान सर्वेश सिंह, श्रुति अवस्थी, चंद्र मोहन तिवारी, रऊफ गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें