फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे अमेठी के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शहर स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक की। केंद्र व प्रदेश सरकार में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी चार सितंबर को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में बढ़ी जबरदस्त महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जनता में आक्रोश है। बेरोजगारी पिछले 46 वर्षों से सबसे बदतर स्थिति में है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्ला बोल रैली का आयोजन किया गया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सशक्त हो और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सके। इसलिए दिल्ली के रामलीला मैदान में अमेठी की भागीदारी सबसे अधिक हो। सभी ने संकल्प लिया कि दिल्ली में होने वाली महंगाई पर हल्ला बोल रैली में अमेठी के अधिक से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। प्रदेश सचिव फरहान वारसी ने सभी को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। जिला प्रवक्ता डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि दिल्ली विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोग सहभाग कर सकें। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें