फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कांग्रेसियों व सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और छात्रों के साथ हुई कथित अभद्रता के विरोध में मंगलवार देर शाम जिले में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। अमेठी कस्बे में आंबेडकर प्रतिमा के सामने डॉ. देवमणि तिवारी, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, धर्मेंद्र शुक्ल, सर्वेश सिंह, सुमित तिवारी, कलावती, गीता सहित अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



वहीं सपा ने जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में शिव प्रताप यादव, शशिकांत गांधी, मनीवर्मा, राजेश यादव आदि ने एसपी कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज कराया। धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि राहुल गांधी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है।


उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि छात्रों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि पार्टी इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। दोनों दलों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें