फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय जनगणना कराना सरकार का स्वागत योग्य कदम : श्यामलाल

Sun, 04 May 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी सरैया मोहन में सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के आवास पर मौजूद सपा प्रदेश अध्यक्ष। परिजन
विज्ञापन
अमेठी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने का निर्णय सराहनीय और समय की जरूरत है। इससे सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में अधिकार और भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन



वे शनिवार को मठिया, सरैया मोहन में सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के बड़े भाई के विवाहोपरांत आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होने पहुंचे थे। श्यामलाल पाल ने कहा कि जातीय जनगणना समाजवादी पार्टी की पुरानी मांग रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी पिछड़े वर्गों को उनका संवैधानिक हक नहीं मिल पाया है, जिसके लिए अब तक की सभी लोकतांत्रिक सरकारें जिम्मेदार हैं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, राजपाल कश्यप, तेज नारायण, पवन पांडेय, आनंदशेन यादव, पूर्व एमएलसी कमला यादव, पूर्व मंत्री शकील खान, अदनान खान और सपा प्रवक्ता मनोज काका सहित कई विधायक और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष के विचारों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें