फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घटती छात्र संख्या व गिरते शैक्षिक स्तर पर जताई चिंता

Sat, 28 Dec 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित रणंजय इंटर कॉलेज में आयोजित शै​क्षिक संगोष्ठी में मंचासीन अति​थि। -आयोजक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की ओर से शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को शाम तीन बजे से रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में किया गया। इस दौरान माध्यमिक विद्यालयों में घटती छात्र संख्या व गिरते शैक्षिक स्तर पर चिंता व्यक्त की गई। शिक्षक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन




माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की ओर से जिला सम्मेलन व शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन 27 व 28 दिसंबर को तय किया गया था। बृहस्पतिवार की शाम जिला विद्यालय निरीक्षक का पत्र आने के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। वहीं देर रात कार्यक्रम यथावत रखने की योजना बनाई गई। शुक्रवार की शाम तीन बजे विद्यालय बंद होने के बाद कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद जगदंबा प्रसाद मनीषी ने की।


प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रमोद पाल ने शिक्षा व छात्र संख्या को सुधारने के लिए जागरूक किया। कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान यदि शीघ्र नहीं हुआ तो शीघ्र ही डीआईओएस कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संगठन के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने सेवा सुरक्षा, सिटीजन चार्टर, पदोन्नति व राजकीयकरण के मुद्दे पर 10 फरवरी को शिक्षा निदेशालय लखनऊ का घेराव करने की अपील की।
विज्ञापन



जिला मंत्री आनंद जायसवाल ने कहा कि सेवा सुरक्षा, पुरानी पेंशन बहाली व विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षकों में रोष है। जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि एकजुट शिक्षक हित में हर पल संघर्ष के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राकेश तिवारी ने की।


इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेश चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष सूरज सेन, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, अजय कृष्णा सिंह, तिरुपतिनाथ तिवारी, सुषमा मिश्र, अरुण आनंद गिरि, मनोज तिवारी, शिवेश मिश्रा, विवेक शुक्ला, आलोक पटेल, मनोज तिवारी, राम प्रकाश श्रीवास्तव, गिरीश वर्मा, डॉ. रमाकांत यादव, विक्रम मौर्य, अनिल कुमार वर्मा, रितेश श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, मनीष यादव श्रवण, विजय बहादुर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें