फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन बार की शिकायत, मगर जांच तक नहीं हुई

Sun, 29 Dec 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुंशीगंज थाने में ​शिकायत करने पहुंचे फरियादी ।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जन शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम निशा अनंत व एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मुसाफिरखाना थाने में शिकायतों की सुनवाई की। डीएम व एसपी ने अधिकतर मामलों में शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी। इसके अतिरिक्त मुंशीगंज में एडीएम अर्पित गुप्ता व एएसपी हरेंद्र कुमार तो गौरीगंज में नायब तहसीलदार अनुश्रि तिवारी ने सुनवाई की। अन्य थानों में नामित नोडल अफसरों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। थाना दिवस में शिकायत के बाद संयुक्त टीम गठित कर भूमि विवाद प्रकरणों के निस्तारण के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन





थाना समाधान दिवस में अमेठी कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर निवासी विद्या देवी पत्नी शेष नारायण शुक्ला शनिवार को चौथी बार शिकायत करने पहुंचीं। बताया कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। तीन बार शिकायत करने के बाद भी जांच तक नहीं की गई। कब्जेदारी का विरोध करने पर मारपीट की जाती है। पुलिस और राजस्व विभाग मेरी सुनवाई नहीं कर रहा है। समस्या को संज्ञान लेकर एसडीएम आशीष सिंह व सीओ मनोज कुमार मिश्र ने टीम भेजकर जांच कराने का आश्वासन दिया।




टक्कर मारने वाले पति का नहीं करा रहे इलाज
मुसाफिरखाना। कोतवाली में जिलाधिकारी निशा अनंत व एसपी अर्पणा रजत कौशिक ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। पूरे लोनियन निवासी निर्मला ने रोते हुए कहा कि साहब...हम गरीब हैं। घायल पति के इलाज की व्यवस्था नहीं है। पीड़िता के मुताबिक उसके पति 12 दिसंबर को दूध लेकर जा रहे थे। गौरीगंज मार्ग पर उन्हें बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने वालों ने इलाज कराने की बात कही थी। पति के इलाज में 50 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। पैसा मांगने पर विपक्षी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। एसपी के निर्देश पर कोतवाल विवेक कुमार सिंह ने दूसरे पक्ष को बुलाने के लिए सिपाही को मौके पर भेजा। दूसरी शिकायत इसी गांव के बृजलाल व श्यामलाल ने चकमार्ग पर अतिक्रमण किए जाने की की, जिस पर राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन





पैमाइश के बाद भी मेड़बंदी नहीं करने दे रहे विपक्षी
इन्हौना। शिवरतनगंज थाने का चक्कर लगा रहे कुशुम्भी गांव निवासी सहजराम ने बताया कि थाना समाधान दिवस में शिकायत करने पर एसडीएम के आदेश पर नवंबर में राजस्व व पुलिस टीम ने उनकी जमीन की पैमाइश कर कब्जा दिलवाया था। इसके बाद भी विपक्षी उसे जमीन पर मेड़बंदी कर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। वह काफी समय से थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उसे कब्जा नहीं मिल पा रहा है।




खड़ंजा मार्ग निर्माण में बाधा डाल रहे लोग
शाहगढ़। मुंशीगंज में एडीएम अर्पित गुप्ता व एएसपी हरेंद्र कुमार के सामने दिवस में पहुंचे ग्राम प्रधान चंद्रजीत यादव ने बताया कि ग्रामसभा में पक्की सड़क से जयसिंह के घर तक खड़ंजा मार्ग प्रस्तावित हैं, जिस पर ग्रामसभा से निर्माण कार्य चल रहा हैं, खड़ंजा मार्ग नवीन परती और आबादी के रकबे से होकर गुजरता हैं। गांव के कुछ लोग खड़ंजा निर्माण में अवरोध कर रहे हैं। एक माह से एसडीएम व तहसीलदार के कार्यालय में दौड़ लगा रहा हूं। तहसीलदार ने खड़ंजा निर्माण का आदेश दिया और लेखपाल ने पैमाइश का स्पॉट मेमो भी तैयार किया, लेकिन इसके बाद भी खड़ंजा मार्ग निर्माण में अवरोध समाप्त नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें