फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 10 बार शिकायत, नहीं खुला रास्ता

Sun, 06 Sep 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को फरियादियों ने अपनी समस्याएं अफसरों के सामने रखीं। अमेठी तहसील में अग्रेसर निवासी बुजुर्ग केवलापति ने सातवीं बार शिकायत कर पड़ोसियों पर खेत में जबरन पानी छोड़ने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि समस्या की शिकायत कई बार करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


केवलापति ने बताया कि पड़ोसी उनके खेत में पानी छोड़ रहे हैं। पानी की निकासी दूसरी ओर करने के लिए कहने पर धमकी दी जाती है। उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। बारामासी निवासी मीनाक्षी मिश्र ने बताया कि अमेठी-गौरीगंज मार्ग के निर्माण के दौरान उनके घर के दरवाजे पर मिट्टी डाल दी गई। बारिश के दौरान पानी घर में भरने से करीब एक लाख रुपये का सामान खराब हो गया। उन्होंने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।

सोनारीकला निवासी जियालाल ने बताया कि विपक्षियों ने करीब 100 साल पुराना रास्ता बंद कर दिया है। वह 10 बार शिकायत कर चुके हैं, फिर भी रास्ता नहीं खुला। ठेंगहा निवासी गायत्री प्रसाद ने बताया कि 26 नवंबर को अमेठी शहर में दो महिलाओं ने झोला काटकर 40 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। कोतवाली और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी रकम बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन



मिश्रौली बड़गांव निवासी जितेंद्र यादव ने पंचायत भवन के सामने करीब छह माह से खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की। एसडीएम ने संग्रामपुर बीडीओ को हैंडपंप की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। एसडीएम पंकज मिश्र ने शिकायतें सुनकर अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस से जुड़ी शिकायतें सीओ मनोज कुमार मिश्र ने सुनीं। कई मामलों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


शनिवार को चारों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नौ का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें