फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किसानों को मिला 1.77 करोड़ रुपये का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के बाजार शुकुल ब्लॉक क्षेत्र से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई है उन्हें मुआवजे का वितरण शुरू कर दिया गया है। अब तक 10 किसानों को 1.77 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित करने के बाद प्रशासन अन्य प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की कवायद को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

शासन की अति महत्वाकांक्षी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण योजना के फेज-टू का काम जिले में शुरू हो गया है। इस एक्सप्रेस-वे में तहसील मुसाफिरखाना के 18 गांव सेवरा, हसनपुर तिवारी, निहालगढ़ सैदापट्टी, काजीपुर, नेवाज मदारगढ़, नीमपुर, हुसैनपुर, सिंघनामऊ, मटियारी कला, ऊंचगांव, फुंदनपुर, भट्टमऊ, निरहीगढ़, महोना पश्चिम, पारा, छज्जूपुर व जलाली के 401 किसानों से 4.2040 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। जिन 401 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है उन्हें मुआवजे के रूप में 5,24,27,959 रुपये का भुगतान किया जाना है।
किसानों को मुआवजा भुगतान की कार्यवाही जिले में शुरू हो गई है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि किसानों का बैंक अकाउंट नंबर लेने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अब तक 129 लोगों ने अपना बैंक अकाउंट दिया है। जिसमें 86 बैंक अकाउंट सही हैं। सही मिले अकाउंट होल्डर किसानों में से 10 के खाते में 1,77 करोड़ रुपये का मुआवजा भुगतान किया गया है। शेष के भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। डीएम ने बताया कि अयोध्या मंडल में सबसे पहले अमेठी जिलेे में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा किसानों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें