जामो (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र स्थित हंसा देवी महाविद्यालय परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले में 135 अभ्यर्थियों का कंपनियों ने चयन किया। रोजगार पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई पड़ी।महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रोजगार मेला आयोजित हुआ। मेले में 185 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में आईं कंपनियों ने अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण कर इंटरव्यू लिया।
रोजगार मेले में बतौर मुख्य पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने प्रतीकात्मक दस अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संबोधित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने अभ्यार्थियों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अजय कुमार सिंह, जिला प्रबंधक मृत्युंजय तिवारी, विवेक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।