फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डेढ़ साल से अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय

Mon, 23 Sep 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट परिसर में डेढ़ साल से शौचालय का निर्माण अधूरा पड़ा है। जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्वच्छता अभियान के सरकारी दावे की जमीनी हकीकत यहां देखी जा सकती है।
विज्ञापन


गौरीगंज शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए सामुदायिक शौचालय को जनता के लिए अभी तक चालू नहीं किया गया है। उसके बगल में स्थित दूसरा शौचालय स्वच्छता अभियान की बखिया उधेड़ रहा है। अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में सैकड़ों लोग आते हैं। लोगों को शौचालय जाने की जरूरत पड़ने पर जगह नहीं मिलती है। सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोगों व खास तौर से महिलाओं के लिए शौचालय की बड़ी असुविधा है।
स्थानीय निवासी सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में एसडीएम कार्यालय के सामने स्थित सामुदायिक शौचालय करीब डेढ़ साल से अधूरा पड़ा है। एसडीएम गौरीगंज से इस संबंध में बात की थी, तो उन्होंने एक हफ्ते में चालू करने के लिए बोला था, लेकिन बंद पड़ा है। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही शौचालय को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें