फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जगह-जगह भंडारे, गूंजे बजरंगबली के जयकारे

Wed, 27 May 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के स्टेशन तिराहे पर प्रसाद ग्रहण करते लोग। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जेठ के चौथे बड़े मंगलवार को पूरा जिला भक्ति और सेवा के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कहीं सुंदरकांड का पाठ तो कहीं हवन-पूजन किया गया। जगह-जगह हुए भंडारे में प्रसाद बांटा गया। बजरंगबली के जयकारों और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर दिनभर गूंजते रहे।
विज्ञापन



गौरीगंज के गढ़ामाफी स्थित हनुमान धाम में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। तहसील रोड पर सपा नेता जैनुल हसन की ओर से पूड़ी-सब्जी का प्रसाद बांटा गया। वन विभाग परिसर में डीएफओ रणवीर मिश्र ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कराया। जामों मोड़ पर डॉ. पीतांबर कनौजिया और सुल्तानपुर मार्ग पर पूर्व सभासद अरुण यादव की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। तहसील मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा और अधिवक्ताओं ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।


संग्रामपुर चौराहे पर शैलेंद्र सिंह उर्फ डम्पी की ओर से राहगीरों को शरबत बांटा गया। कौहारमल धाम, बूढ़े बाबा धाम और बूढ़न माई धाम में धार्मिक आयोजन हुए। कांग्रेस जिला सचिव जगन्नाथ यादव की अगुवाई में श्रद्धालुओं को छोला और शरबत बांटा गया।
विज्ञापन



सीएचसी में बांटा प्रसाद
फुरसतगंज। सीएचसी परिसर में बड़े मंगलवार को पूड़ी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद बांटा गया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह और अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला ने मरीजों, तीमारदारों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।


मंदिरों में किया सुंदरकांड का पाठ
सिंहपुर। हनुमान मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सेमरौता के हनुमंतेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। रामगंज चौराहे पर भागीरथ गौड़ और अतुल कुमार गौड़ की ओर से सुंदरकांड का पाठ कराया गया। श्यामगंज चौराहे पर पूड़ी-सब्जी का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें