फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्मृति पर टिप्पणी, पूर्व एमएलसी पर केस

Thu, 28 Sep 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल के मामले को लेकर सीएमओ कार्यालय पर सत्याग्रह के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र मुसाफिरखाना के गांव राम शाहपुर निवासी मृतका दिव्या के मामले में 18 सितंबर को मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने के साथ सभी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसको लेकर सीएमओ कार्यालय पर बुधवार को सत्याग्रह के दौरान मीडिया से बातचीत का पूर्व एमएलसी दीपक सिंह का बयान वायरल हो गया।
घटना के शिकार परिजनों के साथ ही दूधमुंहे के बारे में किसी के आगे न आने की बात पर पूर्व एमएलसी ने कहा कि हम संवेदनहीन नहीं है। हमारे नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी लोगों का दर्द समझते हैं, जैसे उनके परिवार की परिपाटी समझने की रही है। वो बच्चा भी अमेठी परिवार का हिस्सा है। किसी ईरानी या पाकिस्तानी से उसका कोई मतलब नहीं है। उसकी जिम्मेदारी भी हमारे परिवार की है।
विज्ञापन

इस बयान से राजनीतिक माहौल गरमाया। भाजपा के जिला महामंत्री केशव सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पूर्व एमएलसी ने बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें