फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वोटर बनने को आगे आएं, सूची में नाम जुड़वाएं

Sun, 26 Nov 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बूथ पर जाकर जायजा लेते तहसीलदार
विज्ञापन
अमेठी। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को बूथों पर विशेष कैंप आयोजित हुआ। कैंप में नए युवाओं का नाम शामिल करने तो नाम में संशोधन व मृतकों के नाम हटाने के लिए फार्म भरवाया। पूरे दिन अफसर भी अलग-अलग बूथों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के लिए त्रुटिरहित वोटर लिस्ट तैयार कराने के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान शनिवार को सभी बूथों पर विशेष कैंप आयोजित हुआ। बूथ पर एक जनवरी वर्ष 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के साथ सूची का सत्यापन करने के बाद फॉर्म छह की मदद से लोगों ने ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन किया।
इसके अतिरिक्त नाम में संशोधन व मृतकों का नाम खारिज करने के लिए भी फार्म भरवाए गए। इस दौरान बूथ पर बीएलओ अधिकारी मौजूद रहे। अफसरों ने भी बूथों का निरीक्षण कर कार्रवाई की समीक्षा करते हुए बूथों पर अब तक भरे गए फॉर्म तथा डोर टू डोर सर्वे की स्थिति की जानकारी लेते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि रविवार को भी विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसीलदार ने किया बूथ का निरीक्षण
जगदीशपुर (अमेठी)। तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र के कठौरा,कमरौली व जाफरगंज के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमरौली में अभिलेखों की जांच की। बताया कि नागरिक मतदेय स्थल अथवा तहसील में मतदाता सूची का निरीक्षण कर लें, यदि कोई मतदाता 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो और उनका नाम मतदाता सूची में न हो, तो वह प्रारूप-6 में बीएलओ अथवा तहसील क्षेत्र के मतदाता रजिस्ट्रेशन केन्द्रों पर जमा कर सकते है।

एप नहीं चलने से बूथों पर हुई परेशानी
फुरसतगंज (अमेठी)। कंपोजिट विद्यालय फुरसतगंज में शनिवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ कैंप आयोजित हुआ। कैंप में 20 नए मतदाताओं ने आवेदन किए तो चार लोगो ने नाम संशोधन तथा 12 लोगों ने सूची से नाम हटाने से जुड़ा फार्म जमा किए।
बूथ पर मौजूद बीएलओ नीलम कश्यप ,प्रेमलता, राम बहादुर,व रेखारानी ने बताया कि एप नहीं चलने से काम सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। फार्म जमा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें