फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचालन से पहले सभी कोल्ड स्टोरेज की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आलू उत्पादक किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रमुख सचिव ने डीएम को जिले में संचालित समस्त शीतगृहों के संचालन से पहले उनकी समीक्षा करने का आदेश दिया है। प्रमुख सचिव के आदेश पर डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी को शासन से जारी बिंदु के आधार पर स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन ने आलू भंडारण के लिए जिले में स्थापित तीन शीतगृहों की कई बिंदुओं पर समीक्षा कराने का निर्णय लिया है। शासन के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने डीएम अरुण कुमार को पत्र भेजकर मौसम के अनुकूल होने से आलू की अधिक पैदावार होने की संभावना को देखते हुए आलू भंडारण के लिए शीतगृहों के सकुशल संचालन के लिए जारी बिंदुओं पर समीक्षा करने का निर्देश दिया है।
प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बलदेव प्रसाद को पत्र भेजकर जनपद में संचालित शीत गृहों की स्थलीय जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान शीतगृहों का लाइसेंस नवीनीकरण हुआ है या नहीं, नवीनीकरण करते समय भवन एवं मशीनरी का बीमा है या नहीं, कंप्रेशर तथा जनरेटर की स्टैंडबाई व्यवस्था, शीतगृह भवन एवं मशीनरी की सुदृढ़ता के संबंध में सक्षम अभियंता का वैधानिक प्रमाण पत्र प्राप्त है या नहीं, भवन एवं मशीनरी की खराबी के कारण क्षतिग्रस्त होने वाले आलू के बचाव के क्रम में जिला स्तर पर सिविल तथा मशीनरी सुदृढ़ता की व्यवस्था, आवश्यक विद्युत लोड की उपलब्धता तथा आवश्यक क्षमता के जनरेटर सेट की उपलब्धता आदि की भी जांच की जाएगी। भंडारण के समय शीतगृहों पर लगने वाली लंबी कतार एवं सड़क जाम जैसी समस्या से निदान के लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू कराने व प्रचार प्रसार कराने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें