फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पोर्टल पर कोड बंद, आयुष्मान भारत के मरीजों का इलाज लटका

Mon, 30 Oct 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संजय गांधी अस्पताल अमेठी
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल का संचालन तो शुरू हो गया लेकिन, पोर्टल पर कोड सस्पेंड होने से आयुष्मान भारत के मरीजों को इलाज नहीं शुरू हो सका है। मरीज के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे। मरीज आयुष्मान कार्ड से सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


हर दिन 10 से 12 मरीज वापस हो रहे हैं। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस दिव्या की मौत के मामले में 18 सितंबर को निलंबित कर दिया गया था। लाइसेंस निलंबित होने के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से आयुष्मान भारत के संबंध में भी शासन को पत्र भेजा था।

आयुष्मान भारत के पोर्टल पर अस्पताल का कोड भी सस्पेंड कर दिया गया था। इधर, उच्च न्यायालय के आदेश पर अस्पताल का संचालन शुरू हो गया, आयुष्मान भारत के तहत पोर्टल पर अस्पताल का सस्पेंड कोड अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


ऑपरेशन के लिए इंतजार
अस्पताल बंद होने के पूर्व और बाद में करीब 27 से अधिक गंभीर मरीज जिनका ऑपरेशन होना है उन्होंने डेट भी ली है। अभी तक आयुष्मान भारत का पोर्टल पर कोड नहीं खुलने से मरीज ऑपरेशन करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। अस्पताल में इलाज कराने की आस लेकर आने वाले दो दर्जन से अधिक मरीजों को प्रतिदिन मायूस हो कर लौटना पड़ रहा है।
अस्पताल के अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि 18 सितंबर को अस्पताल बंद होने के पूर्व करीब दो दर्जन गंभीर मरीजों ने ऑपरेशन के लिए डेट ली थी। अस्पताल संचालन के बाद भी कई मरीज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ऑपरेशन के लिए डेट लिए हैं। अभी तक आयुष्मान भारत के तहत आयुष्मान कार्ड सेवा नहीं शुरू हो पाई है। इसके संबंध में सीएमओ और आयुष्मान भारत से संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया था।


कोड खुलने के बाद मिलेगी सुविधा
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजा गया था। जिले स्तर से प्रदेश स्तर को भेजा गया है। बताया कि भारत सरकार की ओर से पोर्टल के कोड खोलने की प्रक्रिया होनी है। उनके स्तर से सभी कार्रवाई कर दी गई है। वहीं से कोड खुलने के बाद मरीज को सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें