फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने किया दो अस्पताल का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की कोशिश में जुटे सीएमओ इन दिनों अस्पतालों के निरीक्षण मेें जुटे हैं। रविवार को सीएमओ ने पीएचसी पीएचसी व पीपीसी जायस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता व सुविधा की हकीकत परखते हुए कमी मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में संचालित अस्पतालों में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे इन दिनों निरीक्षण अभियान चला रहे हैं। सीएमओ रविवार को अचानक पीएचसी व पीपीसी जायस का निरीक्षण किया।
दोनों अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक मौजूद मिले। अस्पताल पहुंचे सीएमओ ने साफ-सफाई, वार्ड, प्रसव कक्ष व जांच केंद्र के साथ दवाओं की उपलब्धता व ओपीडी रजिस्टर के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजना व टीकाकरण की हकीकत परखी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने के बाद सीएमओ ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए सुधार लाने की नसीहत दी। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में खाली पड़ी भूमि पर आयुष खेती करने के साथ प्रतिदिन साफ-सफाई करने व समय से अस्पताल में मौजूद रहकर मरीजों का उपचार करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने अस्पताल में मरीजों को परेशानी होने तथा उपचार में लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें