फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीएमओ भी करेंगे मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को पटरी पर लाने के लिए सीएमओ ने नई पहल शुरू की है। सीएमओ प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में दो घंटे मरीजों का उपचार करेंगे। शुक्रवार को इस पहल पर काम शुरू करते हुए सीएमओ ने 20 मरीजों का परीक्षण कर उनका उपचार किया।
विज्ञापन

जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही स्वास्थ्य सुविधाओं को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने शुक्रवार से नया प्रयोग शुरू किया है। जिला अस्पताल में समय से चिकित्सकों से नहीं पहुंचने व बाहर से दवा लिखने की शिकायत की जांच व मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए सीएमओ अब प्रतिदिन ओपीडी में रहकर दो घंटे मरीजों को देखकर उनका उपचार करेंगे। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पंजीकरण कांउटर के पास एक कक्ष को सीएमओ की ओपीडी के लिए आरक्षित किया गया। सुबह 10 बजे सीएमओ जिला अस्पताल पहुंचे और 20 मरीजों का उपचार करने के बाद सीएमओ ने दवा वितरण कक्ष, लैब व अन्य चिकित्सकों के कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें