फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 13 को आ सकते सीएम योगी, तैयारियां हुईं तेज

Sun, 08 Oct 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गांव में छिपी खेल प्रतिभा को उभारने के लिए न्याय पंचायत, ब्लॉक, विधानसभा व लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता चल रही है। सांसद क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन गौरीगंज के कौहार स्थित मैदान में 13 अक्तूबर को होना है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है। इसको लेकर तैयारी की गई है।सांसद क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय में किया था। इसके बाद न्याय पंचायत स्तर और विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। यहां के विजेता खिलाड़ियों ने ब्लाॅक स्तर और विधानसभा स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। अब संसदीय क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता ही बची है। प्रतियोगिता के समापन की तैयारियों के लिए सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता अमेठी पहुंच गए हैं। उन्होंने जिम्मेदारों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। प्रतियोगिता के समापन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी व अन्य सितारे भी आयेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादव व कई अन्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। पहले समापन कार्यक्रम कराने के लिए डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम का चयन किया गया था, लेकिन बारिश के चलते वहां व्यवस्था नहीं हो पाई। अब गौरीगंज के कौहार स्थित सम्राट मैदान को चुना गया है। प्रशासन स्तर पर भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चंद्रमौलि सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कार्यक्रम प्रस्तावित है। अभी अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें