फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कल आएंगे सीएम, 8 हजार खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान

Thu, 12 Oct 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
हेलीपैड तैयार करते मजदूर
विज्ञापन
अमेठी। गाैरीगंज के कौहार मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ हजार खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही 500.86 करोड़ की 278 परियोजनाओं का शिलान्यास व 112.57 करोड़ की 159 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन


बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह, भवानी दत्त दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खेलकूद प्रतियोगिता शुरू कराई थी। इसका समापन 13 अक्तूबर को होगा।

इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित कई मंत्री, सांसद, खिलाड़ी व लोक कलाकार शामिल होंगे। इसमें 8 हजार खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। कौहार मैदान में बुधवार को दिन भर केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्ता की देखरेख में तैयारियां चलती रही। हेलीपैड से लेकर अन्य प्रबंध कर लिए गए हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों ने भ्रमण करके जायजा लिया है।
विज्ञापन

इनका होगा शिलान्यास
बताया कि कारागार, पुलिस, सांसद निधि, जिला पंचायत, पशुपालन व लोक निर्माण विभाग की 500.86 करोड़ रुपये की 278 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य, सांसद निधि, जिला पंचायत, बेसिक शिक्षा, लोक निर्माण, महिला कल्याण विभाग की 159 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें