बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाते बाइकसवार।
अमेठी। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को सोमवार को थोड़ी राहत मिली है। सुबह से ही बादल छाए रहे और शाम को हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और उमस भरी गर्मी से लाेगों को राहत मिली। साथ ही बारिश होने से किसान भी खुश नजर आए।
सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से बादल छाए रहे। इस बीच शाम चार बजे बारिश शुरू हुई। रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश होने से शहर में कई जगह सड़कें कीचड़ से भर गईं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, किसान कृष्णनाथ मौर्य, रामफल आदि ने कहा कि बारिश होने फसलों की सिंचाई करने से कुछ राहत मिल गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आगामी 24 घंटे हल्के बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पूर्वी चलने की संभावना है।