फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छाए रहे बादल, उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

Sun, 22 Jun 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान उमस भरी गर्मी के चलते लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान जिले के गौरीगंज अमेठी के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन



जिले में बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। बादलों संग तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। बिजली कटौती के चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। बाजार में चहल-पहल दिखी। मौसम में बदलाव से धान रोपाई की तैयारी में जुटे किसान खुश नजर आ रहे हैं तो रोपाई कार्य किसानों ने तेज कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक एएन मिश्र के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 24 घंटे में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना है।


सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि इस मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। उल्टी व दस्त, घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो व सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें