मेला
सुबह 10:00 बजे। संग्रामपुर के कालिकन धाम में लगेगा मेला।
खेलकूद प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे। राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज में होगी खेलकूद प्रतियोगिता।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ढेमा में होगी सामान्य ज्ञान प्रतियागिता।
किसान गोष्ठी
सुबह 10:00 बजे। तिलोई के सांगीपुर गांव में आयोजित होगी किसान गोष्ठी।
शिविर
सुबह 10:00 बजे। बिजली बकाया जमा कराने के लिए सभी उपकेंद्रों पर लगाए जाएंगे शिविर।
सुबह 10:00 बजे। संग्रामपुर के मिश्रपुर गांव में शिविर लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी।
सुबह 11:00 बजे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चंडेरिया उपकेंद्र में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
श्रीमद्भागवत कथा
दोपहर 2:00 बजे। गौरीगंज के भटगवां में प्रवाचक दिनकर दिव्य महाराज सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा। आयोजक दिलीप कुमार उपाध्याय।
दोपहर 2:00 बजे। संग्रामपुर के धौरहरा गांव में प्रवाचक देवव्रत महाराज सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा। आयोजक इंद्र बहादुर सिंह।