खेलकूद प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस में होगी खेलकूद प्रतियोगिता।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे। राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी में होगी सामान्य ज्ञान प्रतियागिता।
जागरूकता गोष्ठी
सुबह 10:00 बजे। भादर के पीपरपुर गांव में भू-जल सप्ताह के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन होगा।
शिविर
सुबह 10:00 बजे। बिजली बकाया जमा कराने के लिए सभी उपकेंद्रों पर लगाए जाएंगे शिविर।
सुबह 10:00 बजे। फुरसतगंज के मसूदगढ़ा गांव में शिविर लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी।
सुबह 11:00 बजे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कमरौली उपकेंद्र में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
किसान गोष्ठी
सुबह 10:00 बजे। तिलोई के पूरेराजा बारकोट गांव में आयोजित होगी किसान गोष्ठी।