जन आरोग्य मेला
सुबह 10:00 बजे। गौरीगंज के सैंठा सहित जिले के 13 पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन होगा।
शिविर
सुबह 10:00 बजे। बिजली बकाया जमा कराने के लिए सभी उपकेंद्रों पर लगाए जाएंगे शिविर।
सुबह 10:00 बजे। जगदीशपुर के कमरौली गांव में शिविर लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी।
सुबह 11:00 बजे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चंडेरिया उपकेंद्र में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
किसान गोष्ठी
सुबह 10:00 बजे। सेमरौता में विकसित कृषि संकल्प अभियान और खेत बचाओ अभियान के तहत होगा कृषि गोष्ठी का आयोजन।
जागरूकता कार्यक्रम
सुबह 10:00 बजे। टीकरमाफी के धोएं गांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत होगा जागरूकता कार्यक्रम।