संपूर्ण समाधान दिवस
सुबह 10:00 बजे। जिले के सभी थानों में होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।
मेला
सुबह 08:00 बजे। गौरीगंज के गढ़ामाफी में लगेगा मेला।
शहीदे आजम कांफ्रेंस
रात 08:00 बजे। जगदीशपुर के मलावा में बारह रोजा शहीदे आजम कांफ्रेंस में मौलाना अल्तमस अशरफी करेंगे तकरीर।
शिविर
सुबह 11:00 बजे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगदीशपुर उपकेंद्र में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
श्रीराम कथा
शाम 04:00 बजे। अमेठी के भगनपुर में प्रवाचक आचार्य संतोष दास महाराज सुनाएंगे श्रीराम कथा। आयोजक बैकुंठ नाथ तिवारी।
शाम 04:00 बजे। जामों के हरदों में प्रवाचक आचार्य राम संचित शास्त्री महाराज सुनाएंगे श्रीराम कथा। आयोजक रामकुमार दुबे।