शतचंडी यज्ञ
सुबह 08:00 बजे। घाघूघार स्थित पहलवान वीर बाबा स्थान परिसर में यज्ञाचार्य पंडित दिनेश पांडेय शतचंडी यज्ञ कार्यक्रम में हवन-पूजन कराएंगे।
मेला
सुबह 09:00 बजे। संग्रामपुर के सिद्धपीठ कालिकन धाम परिसर में दर्शन-पूजन संग मेले का आयोजन होगा।
रोजगार मेला
सुबह 10:00 बजे। शाहगढ़ के किटियावां स्थित श्रीनिषादराज पीजी कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का होगा आयोजन।
शिविर
सुबह 10:00 बजे। संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शिविर आयोजित होगा।
सुबह 11:00 बजे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से परतोष स्थित उपकेंद्र पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
क्रिकेट प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे। भादर के गाजीपुर खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता होगी।
सुबह 10:00 बजे। मुसाफिरखाना के अंधियारी गांव स्थित खेल मैदान में खेलो इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता होगी।
प्रदर्शनी
सुबह 11:00 बजे। गौरीगंज के रणंजय मैदान में शिल्प प्रदर्शनी व मेला आयोजित होगा।
भागवत कथा
दोपहर 02:00 बजे। पीथीपुर में प्रवाचक नंद किशोर पांडेय सुनाएंगे श्रीमद् देवी भागवत कथा। आयोजक विवेक कुमार।
दोपहर 02:00 बजे। सिंहपुर के पिपरी अहमदाबाद में प्रवाचिका संत कुमारी सुमन सरकार सुनाएंगी श्रीमद्भागवत कथा। आयोजक राम अवध।
दोपहर 02:00 बजे। संग्रामपुर के बालीपुर गांव में प्रवाचक सुभाषचंद्र तिवारी सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा। आयोजक कमलाकांत।
श्रीराम कथा
दोपहर 02:00 बजे। संग्रामपुर पूरे हरिवंश में प्रवाचक कृष्णानंद श्रीराम कथा सुनाएंगे। आयोजक अरविंद मिश्र।