अनुष्ठान
सुबह 08:00 बजे : अमेठी कस्बे में पितृ पक्ष के चलते अनुष्ठान व तर्पण कार्यक्रम होगा।
समाधान दिवस
सुबह 10:00 बजे : मुसाफिरखाना तहसील में डीएम व एसपी तो गौरीगंज, अमेठी व तिलोई में नोडल अफसर की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन होगा।
चयन ट्रायल
सुबह 11:00 बजे : डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल होगा।
प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे : राजकीय इंटर कॉलेज पिंडोरिया में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
खेलकूद प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे : राजकीय हाईस्कूल सातनपुरवा परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी।
टीकाकरण
सुबह 10:00 बजे : गौरीगंज के रग्घूपुर में खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए मवेशियों का टीकाकरण होगा।
शिविर
सुबह 11:00 बजे : स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाबूपुर उपकेंद्र पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
दीपयज्ञ
शाम 05:00 बजे : निहालगढ़ कस्बा स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में अखंड गायत्री महामंत्र जप व दीप यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित होगा।