प्रतिमा विसर्जन
सुबह 08:00 बजे : जगदीशपुर सहित अन्य कस्बाें व ग्रामीण इलाकों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम होगा।
जन आरोग्य मेला
सुबह 10:00 बजे : गोसाईगंज सहित 30 पीएचसी पर आयोजित होगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला।
टीकाकरण
सुबह 10:00 बजे : खजुरी गांव में खुरपका-मुहंपका से बचाव के लिए मवेशियों का टीकाकरण होगा।
वर्षावास कार्यक्रम
सुबह 10:00 बजे : सोइया स्थित बौद्ध बिहार परिसर में वर्षावास कार्यक्रम होगा।
सत्संग
सुबह 11:00 बजे : संत निरंकारी भवन दयालापुर में सत्संग का होगा आयोजन।
शिविर
सुबह 11:00 बजे : स्वास्थ्य विभाग की ओर से रानीगंज उपकेंद्र पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।