अनुष्ठान
सुबह 08:00 बजे : अमेठी स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर धार्मिक अनुष्ठान होगा।
जलाभिषेक
सुबह 08:30 बजे : अमेठी के मुकुटनाथ धाम में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना संग जलाभिषेक करेंगे।
प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे : जीजीआईसी बाजारशुकुल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
खेलकूद प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे : जीजीआईसी जामों परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
राज्यमंत्री करेंगे भ्रमण
सुबह 10:00 बजे : राज्यमंत्री सतीशचंद्र शर्मा गौरीगंज स्थित विकास भवन में आयोजित बैठक संग विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
शिविर
सुबह 11:00 बजे : स्वास्थ्य विभाग की ओर से गौरीगंज उपकेंद्र पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
रक्तदान शिविर
दोपहर 12:00 बजे : जिला अस्पताल में आयोजित होगा रक्तदान शिविर।