फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई : 10वीं में आल्या जिले में अव्वल

Tue, 07 May 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्कूल में खुशी मनाते विद्यार्थी व मौजूद शिक्षक। स्राेत-स्कूल प्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगदीशपुर (अमेठी)। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड ने सोमवार को हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी किया। इसमें जिले के एक मात्र विद्यालय क्राइस्ट द किंग के सभी बच्चे पास हुए हैं। स्कूल की आल्या ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टाॅप किया है।
सीआईएससीई के बोर्ड परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बालिकाओं ने अपना जलवा दिखाया। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर दो पर स्थित क्राइस्ट द किंग स्कूल में हाईस्कूल में 47 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से सभी छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जेम्स फ्रांसिस ने बताया कि स्कूल की आल्या ने 95.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टाॅप किया है। दूसरे स्थान पर हर्ष गुप्ता वा अयान हमजा ने 92 और मोहम्मद अमान उल्ला खान ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। टाॅप टेन की सूची में प्रीति शुक्ला को 89.7, अन्या वैश्य 88.4, शिवांगी 88.1, शिव ओम यादव 87.9, आदिति सिंह 87.3, मोनिस अहमद 86.7, सादिबा शकील 84.3, प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। पंजीकृत 47 बच्चो में से 36 बच्चे प्रथम, 10 बच्चे सेकेंड, एक बच्चा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


सीए करना चाहती है जिला टाॅपर आल्या
आल्या ने बताया कि वह दादा मोहम्मद बशीर और दादी तहरूल निशा के परवरिश में पली बढ़ी है। उसके पिता मोहम्मद इशरार की सात साल पहले मृत्यु हो गई थी, वह सीए करना चाहती है। उसने कहा कि इरादा मजबूत हो तो सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें