फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कॅरिअर चुनना हुआ आसान, मोबाइल पर मिलेंगे 555 विकल्प

Sat, 02 May 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। 10वीं और 12वीं के बाद कॅरिअर चयन अब आसान हो गया है। शिक्षा विभाग ने इंटर कॉलेजों में उम्मीद कॅरिअर पोर्टल शुरू किया है, जिससे विद्यार्थियों को कॅरिअर मार्गदर्शन और रोजगार से जुड़ी जानकारी मोबाइल पर एक क्लिक में मिल सकेगी। इस पहल से छात्र-छात्राओं को सही दिशा में निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन



पोर्टल पर विभिन्न पाठ्यक्रमों, उनकी संभावनाओं, आवश्यक विषयों और अध्ययन संस्थानों की विस्तृत जानकारी दी गई है। विज्ञान, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, विधि और गणित सहित कई क्षेत्रों से जुड़े 555 से अधिक कॅरिअर विकल्प उपलब्ध हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विकल्पों का चयन कर सकेंगे और आगे की तैयारी की दिशा तय कर पाएंगे।


विद्यालयों में कॅरिअर क्लब गठित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से समय-समय पर काउंसिलिंग सत्र आयोजित होंगे। इससे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिलेगा और उन्हें अपने लक्ष्य तय करने में सहूलियत होगी। इसके साथ ही रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी सीधे मिल सके। विद्यार्थियों की प्रोफाइल पंख पोर्टल पर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन



इसके आधार पर उन्हें उपयुक्त कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार मार्गदर्शन मिल सके। कॅरिअर मार्गदर्शन की व्यवस्था तीन स्तर पर संचालित होगी। इसमें कॅरिअर गाइडेंस पोर्टल, प्रशिक्षण सत्र और काउंसिलिंग हेल्पलाइन शामिल हैं। हेल्पलाइन के माध्यम से विद्यार्थी विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकेंगे।


डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन मिलेगा और वे अपने कॅरिअर का बेहतर चयन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी से छात्र-छात्राएं घर बैठे अपने भविष्य की योजना बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें