फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वेतन न मिलने से सीएचओ खफा

Tue, 08 Sep 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 सीएमओ कार्यालय में मौजूद सीएचओ। संवाद  
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एएमएस पोर्टल पर हाजिरी दर्ज नहीं होने से जिले के कई सीएचओ का अगस्त का वेतन अटक गया है। वेतन नहीं मिलने से नाराज सीएचओ सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे और समस्या बताई।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में पोर्टल पर हाजिरी को लेकर सख्ती की जा रही है, जबकि प्रदेश के दूसरे जिलों में पोर्टल पर उपस्थिति के बिना भी वेतन दिया जा रहा है। सीएचओ राहुल, सविता पाठक और प्रमोद कुमार समेत अन्य ने बताया कि जुलाई का वेतन पोर्टल पर हाजिरी दर्ज किए बिना भी जारी किया गया था।

अगस्त में पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को पूरा वेतन मिला, जबकि कई सीएचओ को आधा वेतन मिला है। उनका कहना था कि इससे कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने पूर्व व्यवस्था के अनुसार सभी सीएचओ को पूरा वेतन देने की मांग की। जिले में 186 केंद्रों पर सीएचओ तैनात हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि शासन से नया निर्देश आने तक पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही वेतन दिया जाएगा। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराने और शासन को पत्र भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें