फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पति की आंख में मिर्च झोंकी, चाकू से हमला

Mon, 11 Aug 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में रोता घायल का भाई। संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। घरेलू विवाद ने रविवार सुबह मैगलगंज मजरे के कचनाव गांव निवासी अंसार (38) पर उनकी दूसरी पत्नी नाजनीन ने सोते समय हमला कर दिया। पहले आंख में मिर्च झोंक दी और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इतना ही नहीं नाजुक अंग भी काटकर अलग कर दिया। गंभीर हालत में अंसार को जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन



भाई सूफियान के मुताबिक, रविवार सुबह करीब तीन बजे अंसार अपनी दूसरी पत्नी हारीमऊ गांव निवासी नाजनीन के साथ कमरे में सो रहा था। आरोप है कि नाजनीन ने पहले आंख में मिर्च डाली, फिर चाकू से कई वार किए और इस दौरान उसका नाजुक अंग भी काट दिया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन नाजनीन कमरे से निकलकर भाग गई।


अंसार की पहली शादी 14 साल पहले अयोध्या जिले के इटौंजा निवासी शब्तुन से हुई थी। संतान न होने पर आठ महीने पहले उसने नाजनीन से दूसरी शादी की थी। नाजनीन को जबसे पहली शादी का पता चला तबसे वह आए दिन धमकी देती थी और शनिवार रात भी दोनों के बीच इसी बाद पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना प्रभारी विधानचंद यादव ने बताया कि घायल के भाई की तहरीर पर आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें