फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेलों में बच्चों ने दिखाया उत्साह

Sun, 18 Oct 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को बस्ता रहित दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने पढ़ाई के बजाय खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। कहीं दौड़ हुई तो कहीं कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, लंबी कूद और रस्साकशी में बच्चों ने उत्साह दिखाया।
विज्ञापन


जिले के 1570 परिषदीय विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के तहत पीएम श्री विद्यालयों में भी विभिन्न गतिविधियां हुईं। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सवनगी में वॉलीबॉल में टीम ए विजेता रही। कैरम में जितेंद्र कुमार ने जीत हासिल की। टेबल टेनिस में जय पहले और राजन दूसरे स्थान पर रहे।

भेटुआ के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा समेत अन्य स्कूलों में भी खेल प्रतियोगिताएं हुईं। बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि बस्ता रहित दिवस का उद्देश्य बच्चों को किताबी पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें