जामो स्थित इंटर कॉलेज में छात्रा से जानकारी लेते शिक्षक। -विद्यालय प्रबंधन
जामो (अमेठी)। कस्बे में स्थित उमारमण राजकीय इंटर काॅलेज के सभागार में बृहस्पतिवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकार की ओर से कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। शिक्षाविदों ने बच्चों को कॅरिअर संबंधित टिप्स दिए।
कॅरिअर मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य अमरेंद्र ने किया। उन्होंने बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने को कहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डाॅ. अजीत कुमार सिंह राणा ने बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र प्रसाद ने बच्चों से अपने अनुभव साझा किए। साथ ही बच्चों को पढ़ाई के प्रति सजग रहने को कहा।
काॅलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत होने वाला कार्यक्रम समस्त छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए उपयोगी होगा। साथ ही बच्चों की झिझक समाप्त होगी। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर महेंद्र विक्रम सिंह, नवीन कुमार, अजय प्रकाश वर्मा, संजय कुमार, रामयज्ञ, राजकुमार, नरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।