फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अंडरपास में भरा पानी... जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे नौनिहाल, हादसे का बना रहता खतरा

Fri, 18 Jul 2025 03:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास में पानी भरा है। इससे नौनिहाल जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करके स्कूल जाते हैं। इस दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक के पालपुर में बने अंडरपास से जलभराव से आवागमन नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन
अंडरपास में भरा पानी... जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे नौनिहाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास पालपुर के पूरे भगवानदीन के निकट बने अंडरपास में पानी भर जाने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं को रोजाना जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से बारिश नहीं हुई, फिर भी अंडरपास में भरा पानी नहीं निकाला गया। इसके चलते आवागमन बाधित है। अंडरपास से होकर निहालगढ़ की ओर जाने वाले छह गांवों के लोग रोजाना इस रास्ते का उपयोग करते हैं। जलभराव के कारण लोगों को ट्रैक के ऊपर से ही गुजरना पड़ रहा है। 

कभी-कभी दोनों ट्रैक पर एक साथ ट्रेन आ जाती है

स्थानीय निवासी रामवृक्ष यादव बताते हैं कि अंडरपास में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। स्कूली बच्चों को रोज स्कूल आने-जाने के लिए ट्रैक पार करना पड़ता है। ट्रेन की धीमी रफ्तार और आवाज कम होने से दूर से आहट नहीं मिलती। कई बार ट्रेन पास आ जाती है और लोगों को पता ही नहीं चलता। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। अभिभावक बिंदु देवी कहती हैं कि बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में डर लगता है। रेलवे ट्रैक पर कभी-कभी दोनों ट्रैक पर एक साथ ट्रेन पहुंच जाती है।

बच्चों की पढ़ाई भी जरूरी, जान की हिफाजत भी

जगदीशपुर के पालपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक करन सिंह का कहना है कि बच्चे रोज जोखिम उठाकर स्कूल पहुंचते हैं। एक तरफ शिक्षा का उजाला है, दूसरी तरफ जिंदगी का खतरा। यह हालात लंबे समय से बने हैं, लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ। अंडरपास की सफाई या वैकल्पिक रास्ते की मांग को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए। प्रशासन को बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता में रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें